Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani की शादी की रस्में शुरू, अखंड पाठ के साथ हुआ शुभारंभ

Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani Wedding Rituals Starts: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी संग सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं, जिसकी झलक रकुल प्रीत सिंह ने साझा की है।

Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani Wedding Rituals Starts: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपनी फिल्मों से हमेशा लोगों का दिल जीता है। उनकी एक्टिंग का कोई जवाब नहीं है। खास तो यह है कि रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) जल्द ही एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी संग सात फेरे लेने वाली हैं। सालों एक-दूजे को डेट करने के बाद रकुल और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) सात जन्मों के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इतना ही नहीं, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की रस्मों का शुभारंभ भी हो चुका है, जिसकी झलक खुद रकुल प्रीत सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है।

End of Feed