बॉलीवुड

Jackky Bhagnani संग फरवरी में शादी रचाने वाली हैं रकुल प्रीत! एक्ट्रेस ने पैपराजी के सवाल पर यूं किया रिएक्ट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 12, 2024, 08:38 AM IST

Jackky Bhagnani and Rakul Preet Wedding: बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और एक्ट्रेस रकुल प्रीत की शादी की खबरें बीते कई दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच अब एयरपोर्ट पर पैपराजी एक्ट्रेस से उनकी शादी को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं। जिसपर रकुल प्रीत का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding

Jackky Bhagnani and Rakul Preet Wedding: बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और एक्ट्रेस रकुल प्रीत की शादी की खबरें बीते कई दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लगातार दावा किया जा रहा है कि दोनों फरवरी में शादी करने जा रहे हैं। रकुल प्रीत और जैकी भगनानी बी टाउन के फेमस कपल हैं, जिन्हें हर फंक्शन और ईवेंट में एक साथ देखा जाता है। इस बीच अब आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते को परमानेंट करने के बारे में सोच लिया है। दोनों फरवरी 2024 में शादी रचाने के बारे में सोच रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने एयरपोर्ट पर एक स्टाइलिश एंट्री मारी है, जहां उनसे जैकी भगनानी संग शादी को लेकर सवाल किए गए हैं। पैपराजी के शादी को लेकर पूछे गए इन सवालों पर रकुल प्रीत का रिएक्शन भी साफ नजर आ रहा है। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

शादी की खबरों पर रकुल प्रीत ने यूं किया रिएक्ट

एयरपोर्ट से रकुल प्रीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जहां पैपराजी एक्ट्रेस से उनकी शादी को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। जिसके जवाब में एक्ट्रेस कुछ कहने से खुद को रोकती नजर आती हैं। हालांकि फिर भी वह अपने चेहरे की स्माइल को नहीं रोक पाती और शादी की बात सुनकर ब्लश करने लगती हैं।

जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि रकुल और जैकी भगनानी फरवरी 2024 में ही सात फेरे लेने वाले हैं। रकुल और जैकी बीते कई सालों से एक साथ रिलेशनशिप में हैं अब दोनों को फैंस जल्द से जल्द शादी करते देखना चाहते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article