Jackky Bhagnani and Rakul Preet Wedding: बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और एक्ट्रेस रकुल प्रीत की शादी की खबरें बीते कई दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लगातार दावा किया जा रहा है कि दोनों फरवरी में शादी करने जा रहे हैं। रकुल प्रीत और जैकी भगनानी बी टाउन के फेमस कपल हैं, जिन्हें हर फंक्शन और ईवेंट में एक साथ देखा जाता है। इस बीच अब आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते को परमानेंट करने के बारे में सोच लिया है। दोनों फरवरी 2024 में शादी रचाने के बारे में सोच रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने एयरपोर्ट पर एक स्टाइलिश एंट्री मारी है, जहां उनसे जैकी भगनानी संग शादी को लेकर सवाल किए गए हैं। पैपराजी के शादी को लेकर पूछे गए इन सवालों पर रकुल प्रीत का रिएक्शन भी साफ नजर आ रहा है। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding
शादी की खबरों पर रकुल प्रीत ने यूं किया रिएक्ट
एयरपोर्ट से रकुल प्रीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जहां पैपराजी एक्ट्रेस से उनकी शादी को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। जिसके जवाब में एक्ट्रेस कुछ कहने से खुद को रोकती नजर आती हैं। हालांकि फिर भी वह अपने चेहरे की स्माइल को नहीं रोक पाती और शादी की बात सुनकर ब्लश करने लगती हैं।
जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि रकुल और जैकी भगनानी फरवरी 2024 में ही सात फेरे लेने वाले हैं। रकुल और जैकी बीते कई सालों से एक साथ रिलेशनशिप में हैं अब दोनों को फैंस जल्द से जल्द शादी करते देखना चाहते हैं।
