बॉलीवुड

मणिरत्नम की फिल्म के लिए जहाज पर डांस करने को तैयार हैं Shahrukh Khan, दोबारा साथ आएगी एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी

Shahrukh Khan Movie with Mani Ratnam : मीडिया के एक इवेंट के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आप दोनों फिर से कोई फिल्म करने वाले हैं। इस पर शाहरुख खान ने कहा कि मैं मणिरत्नम के साथ फिल्म करना चाहता हूँ मैं उनसे हाथ जोड़कर कह रहा हूँ

Image

SRK Movie with Mani Ratanam

Shahrukh Khan Movie with Mani Ratnam : बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान( Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी( Dunki) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछला साल किंग खान के लिए बेहद शानदार रहा जिसके बाद इस साल की तैयारियों में लगे हुए हैं। हाल ही में शाहरुख खान बॉलीवुड डायरेक्टर मणिरत्नम के साथ एक इवेंट में नजर आए जहां पर एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर बात की। इस बातचीत के दौरान किंग खान ने डायरेक्टर के साथ काम करने की इच्छा जताई।

किंग खान और मणिरत्नम(Mani Ratanam) एक साथ फिल्म 'दिल से' में नजर आई थी। जिसमें शाहरुख खान( Shahrukh Khan) के काम को बेहद सराहा गया था अब एक बार फिर अटकले लगाई जा रही है कि किंग खान मणिरत्नम के साथ काम करने वाले हैं। दरअसल मीडिया के एक इवेंट के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आप दोनों फिर से कोई फिल्म करने वाले हैं। इस पर शाहरुख खान ने कहा कि मैं मणिरत्नम के साथ फिल्म करना चाहता हूँ मैं उनसे हाथ जोड़कर कह रहा हूँ कि मेरे साथ एक फिल्म कर लिए। अगर आप इस बार मुझे जहाज पर चढ़कर नाचने के लिए कहंगे तब भी मैं तैयार हूँ। इस पर डायरेक्टर ने जवाब दिया कि जब तुम खुद का जहाज खरीद लोगे उस दिन हम फिल्म करेंगे। वहीं शाहरुख खान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जिस हिसाब से मेरी फिल्में चल रही हैं वह दिन दूर नहीं है। तभी मणि ने कहा कि इसे धरती पर उतार लो मैं फिल्म करूंगा।

फैंस अब दोनों को साथ में फिल्म करते हुए देखना चाहते हैं। बता दें कि शाहरुख खान जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान करने वाले हैं। फैंस भी उनकी अपकमिंग मूवी का इंतजार कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article