Raksha Bandhan 2026: बहन के घर पहुंचे सलमान खान, कृति सेनन ने फोटोज शेयर कर कसा विवादों पर तंज

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 28, 2026, 03:47 PM IST

Raksha bandhan 2026: रक्षाबंधन के मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी परिवार के साथ त्योहार मनाया। सलमान खान, कृति सेनन, संजय दत्त, अक्षय कुमार और कंगना रनौत ने तस्वीरें शेयर कीं।

Stars Raksha bandhan 2026: रक्षाबंधन का त्योहार आते ही बॉलीवुड में भी इसकी रौनक देखने को मिलती है। फिल्मी सितारे अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर परिवार के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हैं। कोई भाई की कलाई पर राखी बांधता नजर आता है तो कोई पूरे परिवार के साथ पूजा और मिठाई की रस्म निभाता है। सोशल मीडिया पर सितारों की इन खास तस्वीरों को फैंस भी खूब पसंद करते हैं। इस बार भी सलमान खान (Salman Khan), कंगना रनौत (Kangana Ranaut) समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने परिवार के साथ यादगार पल बिताए और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

बहन के घर पहुंचे सलमान खान

रक्षाबंधन के मौके पर सलमान खान ने अपनी बहन अलवीरा के घर पहुंचे। सलमान खान इस दौरान कूल लुक में नजर आए। सलमान खान का ये नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान खान काफी खुश नजर आ रहे हैं।

End of Feed