'60 की उम्र में शादी करना गलत...' Aamir Khan की शादी पर राखी गुलजार ने किया रिएक्ट

Aamir Khan Wedding: आमिर खान 60 साल की उम्र में फिर से शादी कर रहे है। इसे लेकर कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। इस बीच आमिर खान की शादी पर एक्ट्रेस राखी गुलजार ने रिएक्ट किया है।

Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों ये खबर सामने आई कि आमिर खान, गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने वाले हैं। फिर आमिर खान ने भी कंफर्म कर दिया कि वो 5 जुलाई को गौरी के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगे। सोशल मीडिया पर लोग इस बारे में खूब चर्चा कर रहे हैं। 60 साल की उम्र में आमिर खान फिर से शादी कर रहे है तो कुछ लोग इसे गलत बता रहे हैं। इस मामले पर अब दिग्गज एक्ट्रेस राखी गुलजार (Rakhee Gulzar) ने रिएक्ट किया है। (ये भी पढ़ें-61 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे Aamir Khan, Gauri Spratt संग करेंगे निकाह)

aamir khan wedding

राखी गुलजार ने कही ये बात (pic credit-instagram)

राखी गुलजार ने कही ये बात (pic credit-instagram)

राखी गुलजार ने कही ये बात

दिग्गज एक्ट्रेस राखी गुलजार ने वैरायटी इंडिया से बातचीत में आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट की शादी के फैसले का समर्थन किया है। आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई 2026 को शादी करने राखी गुलजार ने कहा कि वो आमिर खान के साथ कभी काम नहीं कर पाईं और फिल्म इंडस्ट्री में क्या चल रहा है उसपर भी ज्यादा नजर नहीं रखतीं। हालांकि, वो आमिर को एक बेहद ईमानदार और सच्चा इंसान मानती हैं। उन्होंने कहा कि आमिर खान आज भी अपनी एक्स पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं। राखी के अनुसार, यह आमिर के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है।

End of Feed