Aamir Khan To Marry Girlfriend Gauri Spratt: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। बीते साल आमिर खान ने बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वो अपनी दोस्त गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई दफा साथ में भी देखा गया। काफी समय से लोग आमिर खान और गौरी की शादी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। अब इस मामले पर नया अपडेट सामने आया है। आइए जानते है इस रिपोर्ट में... (ये भी पढ़ें-आमिर खान ने 'Sholay' से की 'Thugs of Hindostan' की तुलना, बॉक्स ऑफिस पर फेलियर पर तोड़ी चुप्पी)

आमिर खान करने वाले है शादी
आमिर खान करने वाले है शादी
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब अपने रिश्ते को नया नाम देने की तैयारी में हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर और गौरी की शादी 5 जुलाई को आमिर खान के घर पर बेहद सादगी से होगी। इस समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं और अब अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देना चाहते हैं।
आमिर खान की फैमिली
जानकारी के लिए बता दें कि गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और मुंबई में अपना हेयर सैलून चलाती हैं। आमिर ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर पहली बार गौरी को मीडिया से मिलवाया था। इसके बाद दोनों कई पारिवारिक और फिल्मी कार्यक्रमों में साथ नजर आए। आमिर खान पहले दो शादियां कर चुके हैं। आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता थीं, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं। इसके बाद उन्होंने किरण राव से शादी की, जिनसे उनका बेटा आजाद राव खान है। साल 2021 में आमिर और किरण का तलाक हो गया था, लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं।
