Dharmendra-Shabana Azmi के किसिंग सीन पर पोते राजवीर देओल ने दिया फनी रिएक्शन, बोले '80 पार करने के बाद...'

Rajveer on Dharmendra-Shabana kissing scene: करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र (Dharmendra) ने शबाना आजमी (Shabana Azmi) के साथ रोमांटिक किसिंग सीन देकर दर्शकों को हिला दिया था। धर्मेंद्र और शबाना के किसिंग सीन पर सनी से लेकर बॉबी ने अपने-अपने रिएक्शन दिए हैं लेकिन पोते राजवीर देओल (Rajveer Deol) ने सबसे फनी बात बोली है।

Rajveer on Dharmendra-Shabana kissing scene: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) इंडस्ट्री के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं, जिनको दर्शक बेशुमार प्यार करते हैं। धर्मेंद्र ने फिल्मों में कई आइकॉनिक किरदार प्ले किए हैं, जो दर्शकों के दिलों के करीब हैं। साल 2023 में उन्होंने दर्शकों को एक और आइकॉनिक किरदार दिया है। यह किरदार उन्होंने करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में निभाया था। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धरम पाजी ने एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) के साथ किसिंग सीन भी दिया, जिसको लेकर काफी चर्चाएं हुईं। धरम पाजी के पोते राजवीर देओल (Rajveer Deol) ने इस किसिंग सीन पर मजेदार रिस्पांस दिया है।

Rajveer on Dharam-Shabana kissing scene

Rajveer on Dharam-Shabana kissing scene

राजवीर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'बड़े पापा इतने बोल्ड हैं कि वो कुछ भी कर सकते हैं। उनकी हरकतें कभी-कभी हमें शरम से लाल कर देती हैं क्योंकि वो ऐसे ही हैं। वो वही करते हैं, जो उनका दिल करता है। जहां तक बात रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के किसिंग सीन की है तो मुझे लगता है कि लोगों को उसे एन्जॉय करना चाहिए। वो एक एक्टर हैं और वो अपने काम को बहुत सीरियसली लेते हैं। हालांकि सच ये भी है कि अगर आप 80 की उम्र पार कर चुके हैं तो आप कुछ भी कर सकते हैं।'

End of Feed