वामशी पेडिपल्ली संग सलमान खान स्टारर में हुई Rajpal Yadav की एंट्री, शूटिंग भी कर डाली शुरू

Rajpal Yadav Start Shoot for Salman Khan's Next: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक सलमान खान स्टारर में अब राजपाल यादव की एंट्री हो गई है।

Rajpal Yadav Start Shoot for Salman Khan's Next: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी दरियादिली के लिए जाने-जाते हैं। सलमान खान ने हमेशा अपने दोस्तों के साथ-साथ जरूरतमंदों का साथ दिया है। उन्हें इंडस्ट्री में मौजूद कई लोगों की मदद करते हुए भी देखा गया है। कुछ दिनों पहले सलमान खान ने राजपाल यादव को सपोर्ट करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट साझा किया था। राजपाल यादव इस समय अपनी जिंदगी में आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब सलमान खान ने राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की एंट्री अपनी नई फिल्म में करा दी है।

Rajpal Yadav to Start Shoot for Salman Khan's Film

सलमान खान स्टारर में हुई राजपाल यादव की एंट्री (Pic Credit: Instagram)

सलमान खान की फिल्म का हिस्सा होंगे राजपाल यादव

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान ने साउथ डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म में अहम रोल के लिए राजपाल यादव को कास्ट कर लिया है। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने बताया कि सलमान खान ने राजपाल यादव को इस मूवी के लिए चुना है। इस मूवी में राजपाल यादव को सलमान खान दाहिने हाथ की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। इस मूवी में दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। (इसे भी पढ़ें: 'भूत बंगला' बनी Wamiqa Gabbi के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म, पोस्ट शेयर बोलीं 'यह तो शुरुआत...')

End of Feed