Rajpal Yadav Dance Video: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अभी हाल ही में राजपाल यादव जेल से निकलने के बाद सीधे अपने गांव कुंडरा (शाहजहांपुर) पहुंच गए हैं। इस दौरान राजपाल यादव में गांव में हो रही भतीजी की शादी में शामिल हुए। इन सब के बीच अब राजपाल यादव का शादी के फंक्शन से एक वीडियो सामने आया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। राजपाल यादव के इस वीडियो को देखने के बाद लोग दोबारा उनके फैन हो गए। तो चलिए जानते हैं राजपाल यादव की नई वीडियो में क्या खास बात है।
राजपाल यादव ने जमकर किया डांस
एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि राजपाल यादव का एक वीडियो है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। राजपाल यादव इस वायरल हो रहे वीडियो में जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। राजपाल यादव के इस अंदाज को देखने के बाद लोग उनके दीवाने हो गए। राजपाल यादव यादव का ये वीडियो उनकी भतीजी की मेहंदी सेरेमनी का है। राजपाल यादव के इस वायरल हो रहे वीडियो के बैकग्राउंड में सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म हैलो ब्रदर का तेरी चुनरिया गाना बज रहा है। राजपाल यादव के डांस पर लोग खूब कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां देखें राजपाल यादव का वीडियो
राजपाल यादव ने दिया ये बयान
राजपाल यादव ने गांव पहुंचने के बाद मीडिया से भी बात की। राजपाल यादव ने कहा कि तिहाड़ जेल उनके लिए चिंतन शिविर रहा। राजपाल यादव ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अलावा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से उनकी मदद करने वाले लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके करोड़ों फैंस जो उन्हें कभी दुखी नहीं देख सकते उनका हृदय से शुक्रिया अदा करते हूं। राजपाल यादव ने आगे कहा कि 'अभिनय कला को मैं जीता हूं मेरी रग-रग में संजीदगी से लेकर आप सभी को हंसाने गुदगुदाने की ललक हिलोर मारती रहती है। अभिनय कला एक विज्ञान है और मैं विज्ञान का विद्यार्थी हूं।
