बॉलीवुड

'गोविंदा सड़क पर आ गए' मामा से जुड़ी खबर को देख भड़के विनय आनंद, कहा- 'आज भी वो कहीं खड़े हो जाएं तो...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 19, 2026, 11:48 AM IST

Vinay Anand on Govinda Financial Condition: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर गोविंदा (Govinda) से जुड़ी अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि वो आर्थिक तंगी से झूझ रहे हैं। इस खबर पर अब एक्टर गोविंदा के भांजे विनय आनंद का बयान सामने आया है। विनय आनंद ने कहा कि...

Image

Image Source: Vinay Anand/ X

Vinay Anand on Govinda Financial Condition: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार गोविंदा (Govinda) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। गोविंदा से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही है। कभी एक्टर का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी कोई रिपोर्ट सामने आ जाती हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी गोविंदा आर्थिक तंगी से झूझ रहे हैं। इस खबर ने सबको हैरान कर दिया था। अब इन सब के बीच गोविंदा के भांजे विनय आनंद का एक इंटरव्यू सामने आया है। इंटरव्यू के दौरान विनय आनंद इस खबर पर रिएक्शन देते नजर आए।

विनय आनंद ने खबर को बताया फर्जी

एक्टर गोविंदा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह उनके भांजे विनय आनंद का एक इंटरव्यू है जिसमें उन्होंने एक्टर की आर्थिक तंगी वाली खबर पर रिएक्शन दिया है। विनय ने अफवाहों पर जवाब देते हुए कहा, 'गोविंदा एक सुपरस्टार हैं। आज भी वो कहीं खड़े हो जाएं तो आसानी से 25-30 लाख रुपये मिल जाएंगे। जिन्हें लोग गरीब बता रहे हैं, वो लोग बेवकूफ हैं। लोग लिख रहे हैं कि गोविंदा सड़क पर आ गए, गोविंदा के साथ ये हो गया... अरे पागलों, कहां हो तुम, किसके लिए बकवास कर रहे हो। वो 90 के दशक के सुपरस्टार हैं, जिन्हें एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये मिलते थे।' उन्होंने गोविंदा के पीक टाइम की याद दिलाई। 'जब लोखंडवाला में 12-13 लाख में फ्लैट मिलता था, तब वो एक फिल्म के लिए 1 करोड़ लेते थे। फिर भी लोग कह रहे हैं कि वो सड़क पर आ गए। 70-80 फिल्में करने के बाद, सिर्फ 5 फिल्मों में गोविंदा ने जितना कमाया, शायद ही किसी ने कमाया होगा। पता नहीं कितने सितारे घूम रहे होंगे जिनके पास पैसे नहीं हैं। तुम इतने बड़े लेजेंड के बारे में ऐसी बेवकूफी वाली बातें कैसे कर सकते हो। मुझे बहुत अजीब लगता है।'

पत्नी ने लगाए थे आरोप

गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा कई ऐसे बातें बोल चुकी हैं, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब विवाद हुआ है। सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर्स को लेकर खुलकर बात की थी। गोविंदा के भांजे के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article