बॉलीवुड

Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को मिली जमानत, दिल्ली HC को अदा किया शुक्रिया

Rajpal Yadav Bail: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। राजपाल यादव ने जमानत मिलने के बाद फैंस का शुक्रिया अदा किया और दिल्ली हाईकोर्ट का आभार व्यक्त किया।

Image

Image Source: Social Media

Rajpal Yadav Bail: चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए ये बड़ा फैसला लिया है, जिससे राजपाल यादव के परिवार ने राहत की सांस ली है। राजपाल यादव ने बाहर आने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट का शुक्रिया अदा किया और फैंस को सलाम किया। राजपाल यादव ने कहा, "बॉलीवुड में काम करना शुरू किए हुए लगभग 30 साल हो चुके हैं। पूरे देश और दुनिया का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा है, तभी तो मैं 200–250 फिल्में कर पाया। यह पूरा किस्सा 2012–13 में शुरू हुआ था, और 2026 तक मैं 200–250 फिल्में कर चुका हूं।"

"भारतीय सिनेमा का बच्चा, बूढ़ा और नौजवान मेरे कलेजे का टुकड़ा है। वे पहले भी मेरे साथ थे और आज भी मेरे साथ हैं। पूरे देश की जनता—बच्चे, बूढ़े और नौजवान—ने हमेशा मेरा साथ दिया है। जहां तक मेरे ऊपर लगाए गए आरोपों की बात है, मेरा इरादा क्या था, यह सच्चाई सबके सामने आएगी। पिछले 10 वर्षों में माननीय हाई कोर्ट ने जहां-जहां मुझे आदेश दिए हैं, मैं हर जगह उपस्थित हुआ हूं और आगे भी जहां-जहां आदेश होंगे, मैं निश्चित रूप से हाज़िर रहूंगा। कानूनी शब्दावली मुझे भले न आती हो, लेकिन कानून का सम्मान करना मैं अच्छी तरह जानता हूं।"

राजपाल यादव ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मुझे सबका समर्थन मिला है—उनका भी जो सोशल मीडिया पर नहीं हैं। जो लोग सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे बचपन से लेकर 55 वर्ष की आयु तक प्यार दे रहे हैं, उनका मैं आभारी हूं। मुझे लगता है कि देश के 100–150 करोड़ लोगों के साथ मेरा किसी न किसी रूप में जुड़ाव रहा है। बाकी सभी लोगों के साथ मेरा रिश्ता मनोरंजन का है—एक तरह का भावनात्मक और आत्मीय संबंध।"

"पूरे देश और दुनिया, तथा बॉलीवुड ने मुझे जो प्यार दिया है, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। यदि मुझ पर कोई भी आरोप है, तो मैं हर जगह, हर चौराहे पर जवाब देने के लिए उपलब्ध हूं। माननीय हाई कोर्ट का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे अपनी बात रखने का अवसर दिया। पूरे देश का समर्थन मेरे साथ है। मैं बॉलीवुड, भारतीय सिनेमा और जनता के लिए मनोरंजन का एक साधन हूं—और यही मेरी पहचान है।"

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article