बॉलीवुड

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' का पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी

Raja Shivaji first poster: बॉलीवुड और मराठी एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी किया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को देखकर फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं।

Image

pic credit- Raja Shivaji film

Raja Shivaji first poster: बॉलीवुड और मराठी एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। मूवी में रितेश छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में नजर आने वाले हैं। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी किया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को देखकर फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

'राजा शिवाजी' का पोस्टर आउट

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को कुछ महीने पहले पैन-इंडिया प्रोजेक्ट के रूप में घोषित किया गया था, जो मराठी और हिंदी में शूट हुई है। छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के पावन मौके पर फिल्म का पहला ऑफिशियल पोस्टर रिलीज हुआ है। पोस्टर में रितेश छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में राजसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। रितेश देशमुख की पत्नी जेनिलिया देशमुख ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया और मराठी में भावुक संदेश लिखा। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को 'हमारा राजा, हमारा गर्व, हमारी विरासत' बताया। जेनिलिया ने कहा कि फिल्म एक ऐसा सिनेमैटिक स्पेक्टेकल होगी, जो पहले कभी नहीं देखा गया।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

रितेश देशमुख अभिनीत 'राजा शिवाजी' फिल्म 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख खुद कर रहे हैं। इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, फरदीन खान, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री पाटवर्धन, जितेंद्र जोशी, सलमान खान, सिद्धार्थ शिंदे, विद्या बालन, अमोल गुप्ते, कपिल होनराव और जेनिलिया देशमुख जैसे बड़े नाम हैं। सलमान खान कैमियो में जीवा महाला का रोल निभाएंगे, जिन्होंने प्रतापगढ़ की लड़ाई में अफजल खान से छत्रपति शिवाजी महाराज की जान बचाई थी। फिल्म का संगीत अजय-अतुल ने दिया है और सिनेमेटोग्राफी संतोष सिवन ने की है। आप इस मूवी को देखने के लिए कितना एक्साइटेड है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article