'Stree 2' की सफलता के बाद Rajkummar Rao ने फीस बढ़ाने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोले 'निर्माताओं पर मैं बोझ...'

Rajkummar Rao on Increased His Fees: बीते कई दिनों से बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) को खबरें वायरल हो रही थी कि उन्होंने अपनी फीस में 5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की है। अब इन खबरों के फैलने के बाद राजकुमार राव ने चुप्पी तोड़ते हुए असलियत बताई है।

Rajkummar Rao on Increased His Fees: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) में देखा गया था। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। राजकुमार राव को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है। अभिनेता ने 'स्त्री 2' की अपार सफलता के बाद अपनी फीस में 5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की है। अब इन खबरों पर राजकुमार राव ने खुलकर बात की है। राजकुमार ने कहा कि मैं अपने निर्माताओं पर किसी तरह का बोझ डालने की मुर्खता नहीं करता हूं।

Rajkummar Rao

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए राजकुमार राव ने अपनी फीस बढ़ाने की खबरों पर रिएक्शन दिया। राजकुमार ने कहा, 'आए दिन मुझे लेकर अलग-अलग आंकड़े आते हैं। मैं अपने निर्माताओं पर बोझ डालने वाला नहीं हूं। भले मैं सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी का हिस्सा बन गया हूं लेकिन इससे मेरे अंदर कोई बदलाव नहीं आने वाला है। पैसे तो मेरे लिए कमाने का एक जूनून है। मैं हमेशा काम करना चाहता हूं और हर बार ऐसी भूमिका निभाना की तलाश में रहता हूं जो मुझे सरप्राइज करे। मुझे उत्साहित करें, चुनौती दें और मुझे आगे बढ़ने में मदद करें।''

End of Feed