Stree 2 की सक्सेस पर Rajkummar Rao ने दिया रिएक्शन, बोले- 'उम्मीद नहीं थी फिल्म को...'

Rajkummar Rao Reaction on Stree 2 Success: राजकुमार राव और श्रद्धा की फिल्म स्त्री 2 को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 10 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म की सक्सेस पर एक्टर राजकुमार राव ने अपना रिएक्शन दिया है।

Rajkummar Rao Reaction on Stree 2 Success: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हॉरर कॉमेडी फिल्म में अपारशक्ति खुराना, पकंज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म में वरुण धवन, अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया ने कैमियो रोल प्ले किया है। फिल्म ने 10 दिनों में 500 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म की धुआंधार कमाई से मेकर्स बेहद खुश है। फिल्म के सक्सेस पर राजकुमार राव ने अपना रिएक्शन दिया है।

राजकुमार ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि फिल्म 500 करोड़ की कमाई कर लेगी। हम ये जानते थे कि स्त्री 2 को लोगों को धमाकेदार रिस्पॉन्स मिलेगा क्योंकि स्त्री वन लोगों को खूब पसंद आई थी। स्त्री 1 की फैन फॉलोइंग है। मैं खुद इस फिल्म का फैन हूं। लेकिन जो नंबर आए है वो हमारी उम्मीदों से बहुत ज्यादा है।

End of Feed