'Stree 2' box office day 11: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) की कमाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुरुआत से लेकर अभी तक फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज नहीं की गई। 'स्त्री 2' की कमाई देख निर्माताओं की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब हो सकती है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) स्टारर 400 करोड़ी होने से केवल एक कदम दूर है। आइए देखें इस फिल्म ने 11वें दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
400 करोड़ के क्लब में शामिल होगी 'स्त्री 2'
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2' ने दूसरे शुक्रवार को 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शनिवार को इसकी कमाई बड़ी बढ़ोतरी देखी गई। फिल्म ने 33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रविवार की अनुमानित कमाई 44 करोड़ रुपये रही है। निर्माताओं के लिए खुशी की बात यह है कि 'स्त्री 2' ने 11 दिनों के बाद भी शानदार प्रदर्शन बरकरार रखा है। इस फिल्म ने 386.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब यह 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर आगे बढ़ रही है।अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म सनी देओल स्टारर 'गदर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ देगी।
