बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने की रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' की कड़ी आलोचना, बोलीं 'ड्रग्स करके मस्त हैं...'

Kangana Ranaut criticises Ranbir Kapoor's Animal: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने 2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) की कड़ी आलोचना की है। कंगना रनौत ने इस फिल्म के कंटेंट पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसके कई सीन्स सही नहीं हैं।

Image

Kangana Ranaut on Ranbir Kapoor's Animal

Kangana Ranaut criticises Ranbir Kapoor's Animal: साल 2023 में बड़े परदे पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) ने दस्तक दी थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म 'एनिमल' ने दुनिया भर में धांसू कमाई की थी। एक तरफ बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने फिल्म की तारीफ की। दूसरी ओर कईयों ने इस फिल्म की आलोचना भी की। अब इस लिस्ट में कंगना रनौत का नाम भी जुड़ गया है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कई महीनों के बाद रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' की कड़ी आलोचना की है।

कंगना ने की 'एनिमल' की आलोचना

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 'एनिमल' के बारे में बात की। एक्ट्रेस फिल्म के कंटेंट पर सवाल खड़ा किया। कंगना रनौत का कहना है कि फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड कमाई की लेकिन इसके बाद भी यह मूवी पितृसत्तात्मक जैसे सब्जेक्ट का जश्न मनाती नजर आई। कंगना रनौत ने आगे कहा कि लोगों को फिल्म में कुल्हाड़ी चलाने वाले और हिंसा जैसे सीन्स पसंद आए। फिल्म में पुरुषों को मशीन गन ले जाते हुए दिखाया गया है। इस तरह के सीन ठीक नहीं है। फिल्म में दिखाया गया कि कोई लॉ एंड ऑर्डर नहीं है।

कंगना रनौत ने आगे कहा कि फिल्म में गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और नशीली दवाओं का इस्तेमाल करने जैसी चीजों को दिखाया गया है, जो दर्शकों को आकर्षित करती। कंगना ने कहा, 'बस मस्ती मैं है। ड्रग्स करके मस्त हैं।' बता दें इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article