Tamaanaah Bhatia Trolled Social Media: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपने काम से साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपना नाम बनाया है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने लेटेस्ट फोटोशूट 'लीला: द इल्यूजन ऑफ लव' को लेकर चर्चा में हैं। फैशन डिजाइनर करण तोरानी के फोटोशूट में राधा-कृष्ण के प्यार को दिखाया है। फोटोशूट के लिए एक्ट्रेस राधारानी बनी हैं। एक्ट्रेस राधारानी के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस कृष्ण भक्ति में डूबी हुई नजर आ रही हैं। वहीं, कुछ फोटो में एक्ट्रेस राधारानी बनकर रास रचाते हुए नजर आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स को एक्ट्रेस का कृष्ण संग रास रचाना पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।
तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस कृष्ण बने शख्स संग रास रचाते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इन फोटो को लोग देख भड़क गए। यूजर्स एक्ट्रेस से इन फोटो को डिलीट करने की मांग कर रहे हैं।
तमन्ना भाटिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
एक यूजर ने लिखा, राधा-कृष्ण के प्यार को बॉलीवुड स्टाइल मत बनाओ। दूसरे यूजर ने लिखा, धर्म का मजाक मत बनाओ। तीसरे यूजर ने लिखा, फोटोशूट अच्छा है लेकिन आपको 5वीं फोटो हटा देनी चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा, राधारानी पूरे जग की मां है उन्हें इस तरह दिखाना गलत है। यूजर्स के रिएक्शन पर एक्ट्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया है। तमन्ना ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा था कि ये उनके 18 साल के करियर का सबसे अच्छा फोटोशूट है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने स्त्री 2 में कैमियो रोल प्ले किया है। फिल्म में उनके गाने आज की रात को लोगों ने खूब पसंद किया है।
