Cocktail 2 के साथ आएगा इन 2 फिल्मों का टीजर, सामने आया बड़ा अपडेट

Cocktail 2 Update: फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर एक अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में ये बताया गया है कि फिल्म 'कॉकटेल 2' के साथ इन दो फिल्मों का टीजर आउट होगा।

Cocktail 2 Update:बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। ये फिल्म 19 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर एक अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में ये बताया गया है कि फिल्म 'कॉकटेल 2' के साथ इन दो फिल्मों का टीजर आउट होगा। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Cocktail 2: शाहिद-कृति और रश्मिका स्टारर को CBFC ने दिया 'A' सर्टिफिकेट, इतना होगा रनटाइम)

cocktail 2 update

कॉकटेल 2 के साथ आएगा इन फिल्मों का टीजर (pic credit-instagram)

कॉकटेल 2 के साथ आएगा इन फिल्मों का टीजर

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' और श्रद्धा कपूर की मूवी 'ईथा' का टीजर कॉकटेल 2 के साथ आएगा। पहली फिल्म 'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' है, जो मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है। यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन दोनों फिल्मों को देखने के लिए लोग बेताब हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर आखिरी बार स्त्री 2 में नजर आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

End of Feed