Bhool Chuk Maaf: ओटीटी नहीं सिनेमाघरों ही दस्तक देगी राजकुमार राव-वामिका गब्बी की फिल्म, जानिए नई तारीख

Bhool Chuk Maaf Set to Release in Theaters: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' (Bhool Chuk Maaf) अब 16 मई के दिन ओटीटी पर स्ट्रीम नहीं होगी। मेकर्स ने फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज करने का निर्णय लिया। आइए जानें किस दिन यह मूवी रिलीज की जाएगी।

Bhool Chuk Maaf Set to Release in Theaters: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की रोमांटिक-कॉमेडी 'भूल चूक माफ' (Bhool Chuk Maaf) पहले सिनेमाघरों में 9 मई के दिन रिलीज होने वाली थी। 8 मई को हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म को सिनेमाघरों में पेश करने की वजह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करना सही समझा। इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट 16 मई तय की गई थी। अब जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक निर्माताओं ने एक फिर 'भूल चूक माफ' को थिएटर्स में रिलीज करने के मन बना लिया है। आइए जानते हैं यह मूवी किसी दिन मेकर्स द्वारा सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Bhool Chuk Maaf Set to Release in Theaters

अब सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी 'भूल चूक माफ'

राजकुमार राव स्टारर को जब सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया गया तो ये बात पीवीआर आइनॉक्स को ठीक नहीं लगी थी। पीवीआर आइनॉक्स ने मैडॉक फिल्म्स के फैसले को कोर्ट में टारगेट कर दिया था। पीवीआर चैन ने मैडॉक फिल्म्स से लगभग 60 करोड़ रुपये का जुर्माना भी मांगा था। अब पीवीआर आइनॉक्स और मैडॉक फिल्म्स के बीच चीजें सोल्व हो गई हैं। इस फिल्म को मेकर्स ने रिलीज करने के लिए 23 मई का दिन चुना है।

End of Feed