Rajesh Khanna की नातिन बॉलीवुड में तूफानी एंट्री के लिए है तैयार, अमिताभ बच्चन के नाती संग करेगी रोमांस

Rajesh Khanna Granddaughter Naomika Saran Bollywood Debut: राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो नाओमिका जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। नाओमिका अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा संग रोमांस करती हुई नजर आ सकती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Rajesh Khanna Granddaughter Naomika Saran Bollywood Debut: बॉलीवुड जगत के सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन काफी समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोग नाओमिका सरन की खूबसूरती पर दिल हार बैठे हैं। नाना की तरह अब नाओमिका सरन भी बॉलीवुड की दुनिया में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि जल्द ही नाओमिका बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। नाओमिका सरन की जोड़ी अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा संग बन सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Rajesh Khanna Granddaughter Naomika Saran Bollywood Debut

पीपिंग मून की रिपोर्ट्स के मुताबिक मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही फिल्म में राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की नातिन नाओमिका सरन (Naomika Saran) नजर आ सकती हैं। इस फिल्म को दिनाश विजान प्रोड्यूस करने वाले हैं जिसमें नाओमिका सरन के साथ अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) को कास्ट किया जाएगा। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होने वाली है जिससे बॉलीवुड को एक फ्रेश जोड़ी मिलने जा रही है। रुमर्स यह भी उड़ रहे हैं कि इस फिल्म को जगदीप सिद्धू डायरेक्ट करने वाले हैं जो अपनी पंजाबी फिल्मों के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं।

End of Feed