होटल चलाकर घरवालों का पेट पाल रहा Salman Khan का ऑनस्क्रीन बाप, मुंबई छोड़कर लौटा घर

कभी सलमान खान के ऑनस्क्रीन पिता के नाम से मशहूर एक्टर राजीव वर्मा लम्बे समय से किसी फिल्म या टीवी शो में दिखाई नहीं दिए हैं। राजीव ने बताया है कि उन्होंने बॉलीवुड और मुंबई शहर क्यों छोड़ दिया है।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ना जाने कितने ही कलाकार हुए हैं, जो रातों-रात लोगों के बीच मशहूर हुए और फिर अचानक से इंडस्ट्री से बाहर हो गए। किसी को काम नहीं मिला तो किसी को खूब काम मिला लेकिन दर्शकों ने उन्हें स्वीकार ही नहीं किया। इंडस्ट्री से बाहर होने वाले कलाकारों की एक लिस्ट और भी है, जिसमें उन लोगों के नाम हैं जो इंडस्ट्री में अपने दम पर आए थे लेकिन पर्सनल रीजन्स के चलते वो बॉलीवुड और मुंबई शहर छोड़कर चले गए। इस लिस्ट में जाने-माने टीवी और फिल्म कलाकार राजीव वर्मा भी जुड़ गए हैं जो कभी सलमान खान के ऑस्क्रीन पिता के नाम से मशहूर हुआ करते थे। राजीव वर्मा ने कई फिल्मों में काम किया और टीवी में काफी एक्टिव रहे जो अब मुंबई छोड़कर भोपाल शिफ्ट हो चुके हैं। (ये भी पढ़ें: RCB की IPL 2026 जीत का Anushka Sharma ने मनाया जश्न, पति विराट कोहली को दी फ्लाइंग KISS)

Rajeev Verma on quiting Bollywood

Rajeev Verma on quiting Bollywood

मुंबई छोड़कर क्यों चले गए Rajeev Verma?

राजीव वर्मा हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे आर्टिस्ट्स में से एक रहे हैं, जो कई बड़े कलाकारों के साथ फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सफल करियर होने के बाद भी राजीव वर्मा ने अचानक से इंडस्ट्री क्यों छोड़ दी, ये बड़ा सवाल है। राजीव वर्मा ने एक पॉडकास्ट के दौरान इसका बड़ा कारण शेयर किया है और बताया है कि उन्हें पीसफुल लाइफ चाहिए थी, जिस कारण उन्होंने भोपाल में रहना चुना। राजीव वर्मा के अनुसार, "मैं कभी भी स्टारडम के पीछे नहीं भागा। मैंने इंडस्ट्री में अच्छा काम किया लेकिन वहां पर सुकून नहीं था। मैं अपने परिवार पर फोकस करना चाहता था और स्लो लाइफ की तलाश में था। इसी कारण मैंने मुंबई से भोपाल शिफ्ट होने का फैसला लिया। मैं यहां पर थिएटर करता हूं और खुश हूं।" (ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi को हीरो लेना चाहता है ये धांसू डायरेक्टर, ट्वीट करके किया शॉक)

End of Feed