Raid team at Radio Mirchi office: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी नई फिल्म रेड 2 (Raid 2) को प्रमोट करने के लिए भारत के जाने-पहचाने रेडियो स्टेशन रेडियो मिर्ची (Radio Mirchi) के साथ हाथ मिलाया। अजय देवगन ने अमय पटनायक बनकर रेडियो मिर्ची के ऑफिस पर रेड मारी, जिसके दौरान कई बड़े खुलासे हुए। अगर आप सोच रहे हैं कि अजय देवगन रेडियो मिर्ची के ऑफिस में क्या तलाशने के लिए आए थे तो बता दें कि वो उन चार लोगों को ढूंढ रहे थे, जो समाज को कुछ भी करने से रोकते हैं।
जब भी कोई इंसान कुछ भी नया करने के लिए जाता है तो बोला जाता है कि अरे चार लोग क्या कहेंगे? अजय देवगन उर्फ अमय पटनायक रेडियो मिर्ची के ऑफिस में इन्हीं चार लोगों की तलाश करने के लिए आए थे। अजय को ये चार लोग मिले या नहीं? इसका खुलासा 1 मई को हो चुका है। आप रेडियो मिर्ची के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाकर पता कर सकते हैं कि अमय पटनायक को रेड में क्या मिला है?
अजय देवगन ने रेड 2 को प्रमोट करने के लिए थामा रेडियो मिर्ची का हाथ
रेडियो मिर्ची भारत का प्रतिष्ठित रेडियो चैनल है, जिसे करोड़ों लोग सुनते हैं। अजय देवगन और रेड 2 (Raid 2 Movie) की पूरी टीम को अच्छी तरह से इसका अंदाजा है। अजय देवगन ने इसी कारण रेड 2 को प्रमोट करने के लिए रेडियो मिर्ची का हाथ थामा और करोड़ों लोगों को अपनी फिल्म के बारे में बताया। फिल्म रेड 2 की शानदार शुरुआत में रेडियो मिर्ची को सुनने वालों ने अहम योगदान दिया है।
कैसी है अजय देवगन की फिल्म रेड 2
अगर किसी फिल्म का प्रमोशन रेडियो मिर्ची कर रहा है तो आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि उसका कंटेंट तो कमाल का ही होगा। रेडियो मिर्ची के सुझाव पर दर्शकों ने पहले दिन पक्की मुहर भी लगा भी दी है और रेड 2 को शानदार रिस्पांस दिया है। फिल्म रेड 2 को दर्शकों से अच्छे रिव्यूज मिले हैं और ये दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकी है।
