Rahul Arunoday Banerjee Death Case:सीआइडी करेगी बंगाली एक्टर की मौत की जांच, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने दिया आदेश

Rahul Arunoday Banerjee Death Case: बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत के मामले में अब मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अभिनेता की जांच को CID के हाथों में सौंप दिया है।

Rahul Arunoday Banerjee Death Case: बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी (Rahul Arunoday Banerjee) की मौत के मामले में अब नया मोड़ आया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने अब इस मामले में सीआइडी जांच का आदेश दे दिया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कन्फर्म कर दिया है कि अभिनेता की मौत की जांच अब सीआइडी द्वारा की जाएगी। अभिनेता की फैमिली और उनके फैन्स लगातार इस जांच की मांग कर रहे थे। हर कोई यह जानना चाहता है कि अभिनेता की मौत की असली वजह क्या है? बीते कुछ महीनों से यह मामला काफी चर्चा में था। शुरुआत में इसे असामान्य मौत के तौर पर देखा गया था। अब सीआइडी की जांच के आदेश होने एक बाद जो भी लोगों के मन में सवाल है, वो जल्द ही दूर हो जाएंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga Box Office Day 4: दिलजीत-शरवरी स्टारर को नहीं मिल रहा दर्शकों का प्यार, कमाए इतने करोड़)

Rahul Arunoday Banerjee Death Case

राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत की जांच करेगी सीआइडी (Pic Credit: Instagram)

CID करेगी राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत की जांच

पश्चिम बंगाल सरकार ने बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत की जांच सीआइडी (क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) के हाथों में देखने का निर्णय ले लिया है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रविवार (14 जून) को दीघा में एक प्रशासनिक बैठक के दौरान की। हालांकि पुलिस घटना की सही जानकारी निकालने और बचे हुए सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश करेगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh के ससुर प्रकाश पादुकोण ने किया 'Dhurandhar' का रिव्यू, बोले 'इसमें वायलेंस...')

रिपोर्टरों से बात करते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पूर्वी मेदिनीपुर जिले की पुलिस को केस को सीआइडी को ट्रांसफर का आर्डर दे दिया है। उन्होंने कहा, 'मैंने पूर्वी मेदिनीपुर जिले की पुलिस को तुरंत DGP के माध्यम से होम सेक्रेटरी को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है ताकि सीआइडी इस केस की जांच कर सके।' मुख्यमंत्री ने बताया कि अभिनेता के परिवार ने पहले ही केस दर्ज करा दिया है।

End of Feed