Ragini 3: अब मचेगा तहलका, Tamannaah Bhatia ने शरू की फिल्म की शूटिंग

Tamannaah Bhatia Start Shoot for Ragini 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में कन्फर्म कर दिया है कि उन्होंने फिल्म 'रागिनी 3' की शूटिंग शुरू कर दी है।

Tamannaah Bhatia Start Shoot for Ragini 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एंड टैलेंटेड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) काफी दिनों से अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से फैन्स को बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने 'रागिनी 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। तमन्ना भाटिया ने 'रागिनी 3' (Ragini 3) के नाम क्लैपबोर्ड हाथ में पकड़े एक फोटो भी साझा की है। तमन्ना भाटिया को इस मूवी में देखने के लिए फैन्स बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler 16 July: पहले ही पड़ाव में अनुपमा को लगा चूना, एक गलती से देखेगी हार का मुंह!)

Tamannaah Bhatia Start Shoot for Ragini 3

'रागिनी 3' के लिए तमन्ना भाटिया ने कसी कमर

तमन्ना भाटिया ने शुरू की 'रागिनी 3' की शूटिंग

तमन्ना भाटिया ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वो फिल्म की क्लैपबोर्ड को हाथ में पकड़े मुस्कुराते हुए सेट पर नजर आ रही हैं। स्लेट पर 'डे 1' और शूट की तारीख 15 जुलाई 2026 लिखी हुई है। इस फोटो के साथ यह कन्फर्म हो गया है कि अब 'रागिनी 3' की शूटिंग शुरू हो गई है। क्लैपबोर्ड पर प्रोड्यूसर शोभा कपूर, को-प्रोड्यूसर अमर तलवार और कुमार तौरानी, डायरेक्टर शशांक घोष और डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी सुधाकर रेड्डी यक्कंती का नाम भी लिखा है। यह सब फिल्म की आधिकारिक शुरुआत का संकेत देता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Batman Part II फिर हुई पोस्टपोन, अब इस साल आएगी रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्म)

तमन्ना भाटिया की फिल्म 'रागिनी 3' का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं। इस मूवी को बीच में होल्ड पर डाल दिया था क्योंकि पहले इसे साहिर रजा डायरेक्ट करने वाले थे और उन्होंने फिल्म बीच में छोड़ दी थी। इस मूवी में तमन्ना भाटिया के अपोजिट जुनैद खान नजर आएंगे। दोनों की इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए हर कोई बेताब हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया को आने वाले दिनों में फिल्म 'वन' में देखा जाएगा। इस मूवी में एक्ट्रेस एक साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखाई देंगे।

End of Feed