King: शाहरुख खान और सुहाना खान की "किंग" में हुई इस नए एक्टर की एंट्री, करण जौहर ने किया था लॉन्च

King new Entry : शाहरुख खान की किंग को लेकर नई अपडेट सामने आई है जो अपके दिल को खुश कर देगी। वो यह कि फिल्म में एक नए एक्टर की एंट्री हुई है। इस एक्टर को उनकी पहले फिल्म के लिए खूब प्यार मिला था। नाम जानने के लिए पढ़ें ये खबर

King new Entry : शाहरुख खान( Shahrukh Khan) की मोस्ट अवेटेड मूवी किंग( King) को लेकर लगातार चर्चा जारी है। कुछ दिन पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है और एक के बाद एक स्टारकास्ट का नाम बाहर आ रहा है। किंग से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान डेब्यू करने वाली है। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ( Siddharth Anand) प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये वही डायरेक्टर है जिन्होंने किंग खान को पठान जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी दी। खैर अब अपकमिंग मूवी किंग में एक और एक्टर का नाम जुड़ गया है। आइए बताते हैं कौन है वो स्टार जिसे मौका मिला है शाहरुख खान के साथ काम करने का

King new Entry

पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार किंग में किल एक्टर राघव जुयाल( Raghav Juyal) की एंट्री हुई है। वह शाहरुख खान और सुहाना खान ( Suhana Khan) के साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि किंग की कास्टिंग पूरी हो गई है। क्योंकि निर्माताओं ने हर एक किरदार के लिए विश्वसनीय और जाने-माने अभिनेताओं को चुना है। कई दौर की चर्चाओं के बाद पूरी कास्ट को फाइनल किया गया है और हर अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म में शामिल होने के लिए बेहद उत्साहित है। दिलचस्प बात यह है कि राघव जुयाल शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म - द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिसका प्रीमियर जून में नेटफ्लिक्स पर होगा।

End of Feed