शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के सेट पर बड़ा हादसा, बुरी तरह घायल हुआ ये डांसर

Raghav Juyal Injured: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बीच किंग के सेट से एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि फेमस डांसर और एक्टर राघव जुयाल शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं।

Raghav Juyal Injured: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस मूवी से शाहरुख बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। साल 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्में रिलीज हुई थीं। इस लिस्ट में पठान, जवान और डंकी का नाम शामिल है। इन तीनों मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इसके बाद किंग खान ने छोटा सा ब्रेक लिया। अब वो एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना भी नजर आने वाली हैं। इस बीच फिल्म किंग के सेट से एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि फेमस डांसर और एक्टर राघव जुयाल शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं।

king set raghav juyal

बुरी तरह चोटिल हुए राघव जुयाल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक सीन की शूटिंग के दौरान राघव जुयाल घायल हो गए। उन्हें उसी पैर में चोट लगी है जिसकी वो पहले सर्जरी करवा चुके हैं। ऐसे में उनका बुरा हाल हो गया था। हालांकि उनका इलाज तुरंत शुरू कर दिया गया। इतने दर्द में भी राघव ने शूटिंग से ब्रेक नहीं लिया है। एक्टर का ये अंदाज देख फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे है। बता दें कि इससे पहले राघव जुयाल ने फिल्म किल में विलेन का रोल निभाया था। मूवी में उन्होंने धांसू एक्टिंग की थी।

End of Feed