Raghav Chadha reacts on dating rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का इश्क अब दुनियां के सामने आ गया है। इन दिनों दोनों अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा जब से एक साथ स्पॉट हुए हैं, तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। जिसके साथ ही खबर सामने आ रही हैं कि दोनों का रोका भी जल्द ही होने वाला है। चोपड़ा परिवार और चड्डा परिवार दोनों के रिश्ते को जल्द ही एक स्टेप आगे ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। अभी तक अपने रिश्ते को लेकर राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा दोनों ने ही चुप्पी साधी हुई थी, हालांकि जब भी उनसे रिलेशनशिप के बारे में सवाल पूछा जाता तो वह शर्माते हुए नजर आते हैं। इस बीच अब पहली बार राघव ने अपने रिलेशनशिप की खबरों पर रिएक्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Raghav chadha reacts to dating rumors with parineeti chopra
'अब तो जश्न मनाओ'
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने हाल ही में न्यूज चैनल आजतक को एक इंटरव्यू दिया गया है। जब उनसे पूछा गया कि परिणीति के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर आप क्या कहना चाहेंगे। तो राघव ने जवाब दिया, 'आज आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बन गई है, जश्न मनाओ, इसका भी और बाकी चीजों का भी' इसके साथ ही जब एनडीटीवी न्यूज ने राघव चड्डा से यही सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'परिणीति के लिए एक अलग से इंटरव्यू रखेंगे।'
हार्डी संधू ने किया था खुलासा
दोनों के रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए हार्डी संधू ने बताया, 'मैं बहुत खुश हूं कि ये आखिरकार हो रहा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैंने उन्हें फोन किया और बधाई दी। अपनी मूवी के टाइम पर भी हम शादी के बारे में बात करते थे तो परिणीति यही कहती थी कि वह तब ही शादी करेगी जब कोई अच्छा लड़का मिल जाएगा'
