बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) से शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राघव चड्ढा अपनी होने वाली दुल्हनिया को लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Parineeti Chopra and Raghav Chadha (credit Pic: Instagram)
वीडियो में परिणीति और राघव ट्विनिंग आउटफिट में नजर आए। एक्ट्रेस के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ दिखाई दे रही थी। राघव को देखकर परिणीति बेहद खुश हो जाती है। वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
परिणीति को एयरपोर्ट लेने पहुंचे राघव
वीडियो में एक्ट्रेस ब्लू शर्ट और डेनिम जींस में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने लुको को व्हाइट कैप के साथ कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस के कैप पर राघव का पहला वर्ड आर लिखा हुआ था। उनके कैंप ने फैंस का ध्यान खींचा। वहीं, राघव भी ब्लू कलर की शर्ट और ब्लू डेनिम में दिखाई दिए। दोनों ने अपने लुक को सिंपल रखा था। कपल 24 सितंबर को उदयपुर में ग्रैंड वैडिंग होंगी। कपल की शादी की रस्में 19 सितंबर से शुरू होगी। कपल की ग्रैंड वेडिंंग में सिनेमा और राजनीति के कई बड़े चहेरे साथ में नजर आएंगे। कपल की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
