Radio Mirchi के ‘वृक्षाबंधन’ अभियान का हिस्सा बने Jackie Shroff, पेड़ों को राखी बांधकर लिया देखभाल का संकल्प

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 27, 2026, 04:48 PM IST

Radio Mirchi Mumbai Rakshabandhan Initiative: रेडियो मिर्ची मुंबई ने इस रक्षाबंधन कुछ अलग करने की पहल की। ‘वृक्षाबंधन’ के जरिए लोगों ने पेड़ों को राखी बांधी और उनकी देखभाल का वादा किया।

Radio Mirchi Mumbai Rakshabandhan Initiative: रेडियो मिर्ची मुंबई ने रक्षाबंधन के मौके पर ‘वृक्षाबंधन’ नाम से एक खास अभियान चलाया। इस पहल के तहत मुंबई के लोगों से अपील की गई कि वे सिर्फ अपने भाई-बहनों को ही राखी न बांधें, बल्कि शहर के पेड़ों को भी राखी बांधकर उनके प्रति अपना प्यार और आभार जताएं। इस अभियान में बॉलीवुड एक्टर और पर्यावरण प्रेमी जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) भी जुड़े। उन्होंने लोगों से पेड़ों को शहर के ऐसे रक्षक मानने की अपील की, जो बिना कुछ कहे हर दिन हमारी मदद करते हैं। रेडियो मिर्ची मुंबई ने इस अभियान के तहत पूरे शहर में 983 पेड़ों को राखी बांधने का लक्ष्य रखा।

Radio Mirchi Mumbai Rakshabandhan Initiative

रेडियो मिर्ची ने रक्षा बंधन पर की खास पहल

डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े मुंबईवासी

रेडियो मिर्ची मुंबई ने इस पहल में तकनीक को भी जोड़ा। इसके लिए एक खास माइक्रोसाइट तैयार की गई, जहां लोग पेड़ों को राखी बांधते हुए अपनी तस्वीरें अपलोड कर सकते थे। हर किसी को लाइव काउंटर में जोड़ा गया, जिससे लोग देख सकें कि 983 पेड़ों के लक्ष्य की ओर शहर कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। माइक्रोसाइट पर प्रतिभागियों की तस्वीरें भी दिखाई गईं, जिससे हर व्यक्ति अपनी भागीदारी को दूसरे मुंबईवासियों के योगदान के साथ देख सका। इस पहल में परिवारों, बच्चों, बुजुर्गों, स्कूली छात्रों और कॉरपोरेट समूहों ने भी हिस्सा लिया। कई लोगों ने पेड़ों को राखी बांधने के साथ पूरे साल उनकी देखभाल और पानी देने का संकल्प भी लिया।

End of Feed