Radio Mirchi Mumbai Rakshabandhan Initiative: रेडियो मिर्ची मुंबई ने रक्षाबंधन के मौके पर ‘वृक्षाबंधन’ नाम से एक खास अभियान चलाया। इस पहल के तहत मुंबई के लोगों से अपील की गई कि वे सिर्फ अपने भाई-बहनों को ही राखी न बांधें, बल्कि शहर के पेड़ों को भी राखी बांधकर उनके प्रति अपना प्यार और आभार जताएं। इस अभियान में बॉलीवुड एक्टर और पर्यावरण प्रेमी जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) भी जुड़े। उन्होंने लोगों से पेड़ों को शहर के ऐसे रक्षक मानने की अपील की, जो बिना कुछ कहे हर दिन हमारी मदद करते हैं। रेडियो मिर्ची मुंबई ने इस अभियान के तहत पूरे शहर में 983 पेड़ों को राखी बांधने का लक्ष्य रखा।
रेडियो मिर्ची ने रक्षा बंधन पर की खास पहल
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:मिर्ची लाया भारत के रेडियो पर ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का सीधा प्रसारण
डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े मुंबईवासी
रेडियो मिर्ची मुंबई ने इस पहल में तकनीक को भी जोड़ा। इसके लिए एक खास माइक्रोसाइट तैयार की गई, जहां लोग पेड़ों को राखी बांधते हुए अपनी तस्वीरें अपलोड कर सकते थे। हर किसी को लाइव काउंटर में जोड़ा गया, जिससे लोग देख सकें कि 983 पेड़ों के लक्ष्य की ओर शहर कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। माइक्रोसाइट पर प्रतिभागियों की तस्वीरें भी दिखाई गईं, जिससे हर व्यक्ति अपनी भागीदारी को दूसरे मुंबईवासियों के योगदान के साथ देख सका। इस पहल में परिवारों, बच्चों, बुजुर्गों, स्कूली छात्रों और कॉरपोरेट समूहों ने भी हिस्सा लिया। कई लोगों ने पेड़ों को राखी बांधने के साथ पूरे साल उनकी देखभाल और पानी देने का संकल्प भी लिया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Radio Mirchi: नए साल को खास बनाएंगे ‘क्लब मिर्ची’ के ये दो स्पेशल एडिशन, घर पर भी बैठकर भी कर सकेंगे चिल
जैकी श्रॉफ ने कही ये बात
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए जैकी श्रॉफ ने कहा, 'रेडियो मिर्ची की ये बहुत अच्छी पहल है और इसका हिस्सा बनकर मुझे खुशी है। लक्ष्य सिर्फ 983 पेड़ों पर नहीं रुकना चाहिए इससे कहीं ज्यादा और आगे बढ़ना चाहिए।'
रक्षाबंधन को प्रकृति से जोड़ने की कोशिश
‘वृक्षाबंधन’ के जरिए रेडियो मिर्ची मुंबई ने रक्षाबंधन के भाव को इंसानी रिश्तों से आगे बढ़ाकर पेड़ों से जोड़ने की कोशिश की। पहल के तहत शहर के पार्कों, सड़कों और हाउसिंग सोसाइटी में लोगों ने पेड़ों को राखी बांधी और उनकी सुरक्षा का संदेश दिया। रेडियो मिर्ची मुंबई का उद्देश्य इस पारंपरिक त्योहार के जरिए मुंबई के ग्रीन स्पेस को बचाने की जरूरत पर ध्यान दिलाना था। स्टेशन ने इस पहल को सफल बनाने के लिए मुंबईवासियों, अपने श्रोताओं, सहयोगियों और जैकी श्रॉफ का आभार जताया। रेडियो मिर्ची मुंबई ने उम्मीद जताई कि ये अभियान आगे भी बढ़ेगा और आने वाले वर्षों में ज्यादा से ज्यादा लोग प्रकृति के साथ अपने रिश्ते को इसी तरह मनाएंगे।
