Pushpa 2 VS Singham Again: बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे भारत के 2 सुपरस्टार, फैंस ने बताया कौन पड़ेगा किसपर भारी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 12, 2023, 10:58 AM IST

Pushpa 2 VS Singham Again: पैन इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट बीते दिन रिलीज कर दी गई है। पुष्पा 2, 15 अगस्त 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। जिसके साथ ही अब अल्लू अर्जुन और अजय देवगन के बीच बड़ा क्लैश देखने को मिलने वाला है।

Pushpa 2 VS Singham Again: भारत के दो बड़े सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाले हैं। सोशल मीडिया पर यही खबर आज सुर्खियां बटोर रही है।पैन इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) की रिलीज डेट बीते दिन रिलीज कर दी गई है। पुष्पा 2 अगले साल 15 अगस्त 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। जिसके साथ ही अब अल्लू अर्जुन और अजय देवगन के बीच बड़ा क्लैश देखने को मिलने वाला है। हाल ही में 11 अगस्त 2023 को ओएमजी 2 और गदर 2 के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। जिसमें सनी पाजी की फिल्म ने बाजी मार ली है। अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है कि सिंघम अगेन और पुष्पा 2 में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर विजेता साबित होगी। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed