Abdu Rozik Watches Shah Rukh Khan's Jawan: जवान इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) में उनके काम की काफी तरीफ हो रही है। फिल्म को भारत के साथ ही दुनियाभर में भी काफी प्यार मिल रहा है। अब बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक ने भी शाहरुख खान की जवान की जमकर तारीफ की है। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 में अब्दु रोजिक को काफी पसंद किया गया है। शो में ही अब्दु रोजिक ने खुलासा कर दिया था कि वह शाहरुख खान के काफी बड़े फैंस है।
जनवरी 2023 में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म पठान को देखने के लिए अब्दु रोजिक ने पूरा थिएटर ही बुक कर दिया था। अब एक बार फिर अब्दु, शाहरुख खान की जवान देखने पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है।
'मुझे हमेशा से ही शाहरुख पसंद हैं..'
अब्दु रोजिक कई बार शाहरुख खान को लेकर अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में हमारे सहयोगी ई-टाइम्स से बातचीत के दौरान अब्दु ने बताया, 'मुझे हमेशा से ही शाहरुख खान का काम पंसद है, जवान को देख कर भी काफी अच्छा लगा है। मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं क्योंकि मैं शाहरुख खान का जबरा फैन हूं।' बता दें कि अब्दु ने सलमान खान के साथ भी काम करने की इच्छा जाहिर की है.
