Pooja Bhatt and Mahesh Bhatt Kiss: बॉलीवुड फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की बेटी और 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) में नजर आई हैं। बिग बॉस के घर में पूजा के व्यक्तित्व को कई लोगों ने पसंद किया है। घर से बाहर आने के बाद अब एक बार फिर पूजा भट्ट सुर्खियों में है। इसकी वजह उनकी एक पुरानी कॉन्ट्रोवर्सी ही है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने अपने पिता के साथ Kiss वाली कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर बात की है। उन्होंने इस पूरे मामले में सफाई दी है, जिसके बाद तो सोशल मीडिया यूजर्स और भी भड़क गए हैं और एक्ट्रेस को खरी खोटी सुना रहे हैं। पूजा भट्ट ने पिता को KISS करने वाले वाक्या को बेहद आम बताने की कोशिश की है। आइए पूजा भट्ट के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।
'मैं आज भी उनके लिए वही छोटी बच्ची हूं..'
सिद्धार्थ कानन के साथ एक इटरव्यू में पिता महेश भट्ट के साथ Kiss को लेकर पूजा भट्ट ने कहा, 'नहीं, क्योंकि मैं इसे बहुत सरल तरीके से देखती हूं, और मुझे लगता है कि दुर्भाग्य है कि आज भी मुझे इस बात के बारे में सभी को समझाना पड़ रहा है। मुझे याद है शाहरुख ने मुझे ये कहा था जब आपकी बेटियां होती हैं, जब ही आपके बच्चे छूटते हैं।
तो कितनी बार एक बच्चा बस यही कहता है, 'मम्मी पापा मुझे एक किस दे दो'। मैं अब भी इस उमर में भी वही 10 पाउंड की बच्ची हूं अपने पिता के लिए। और जिंदगी भर मैं छोटी बच्ची ही रहूंगी'
