Puneet Issar on Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपने राजनीतिक विचारों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने और केंद्र सरकार पर सवाल उठाने के बाद कई लोगों ने नसीरुद्दीन शाह का समर्थन किया तो कईयों को उनके खिलाफ भी अपनी राय रखी। ऐसे में अब नसीरुद्दीन शाह ने बयानों पर अब पुनीत इस्सर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पुनीत इस्सर ने नसीरुद्दीन शाह को अपना वरिष्ठ और पूर्व शिक्षक बताते हुए उनके अभिनय की तारीफ की लेकिन साथ ही उनके राजनीतिक रुख पर सवाल भी उठाए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana FIRST Review Out: 'रामायण' में रणबीर कपूर छाए, यश का दिखा दमदार स्क्रीन प्रेजेंस)
नसीरुद्दीन शाह पर क्यों नाराज हुए पुनीत इस्सर? (Pic Credit: Instagram)
नसीरुद्दीन शाह पर क्यों नाराज हुए पुनीत इस्सर?
पुनीत इस्सर ने नसीरुद्दीन शाह के प्रति सम्मान जाहिर करते हुए कहा कि वह एक वरिष्ठ कलाकार हैं और वो उनकी इज्जत करते हैं। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के राजनीतिक बयानों से असहमति जताई। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए पुनीत इस्सर ने कहा कि भारत और दुनिया से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर नसीरुद्दीन शाह की प्रतिक्रिया कितनी व्यापक रहती है। अगर कोई एक्टर राजनीतिक या सामाजिक विषयों पर अपना व्यू रखता है तो उसे सवालों का सामना भी करना चाहिए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: KWK9: वरुण धवन ने की Ranbir Kapoor की जमकर तारीफ, बोले, 'एक पिता के तौर पर वह...')
'सरकार की आलोचना करने का सबको अधिकार है...'
पुनीत इस्सर ने अपने बयान को यह क्लियर किया कि सरकार की आलोचना करना कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। उनका मानना है कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और सरकार के फैसलों पर सवाल उठाने का अधिकार है। उनके अनुसार चुनाव लड़कर जनता का समर्थन हासिल करना और सरकार को सत्ता से बाहर करना राजनीतिक विरोध का एक रास्ता हो सकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को देश की जनता ने चुनाव के जरिए चुना है। ऐसे में सरकार से असहमत लोग अपनी बात रख सकते हैं।
SRFTI के छात्रों के समर्थन में उतरे थे नसीरुद्दीन शाह
नसीरुद्दीन शाह हाल ही में कोलकाता स्थित सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्रों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने के कारण सुर्खियों में आए थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भी निशाना साधा था।
