Priyanka Chopra ने Shah Rukh Khan और शाहिद कपूर संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरे बोलने से..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 14, 2023, 08:18 AM IST

Priyanka Chopra on dating rumors: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा बीते कई दिनों से अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब उनका एक और इंटरव्यू सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बना हुआ है, जहां वह शाहिद कपूर और शाहरुख खान संग अपने रिश्ते के बारे में बात कर रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रियंका चोपड़ा का एक और बयान सुर्खियों में हैं।
  • उन्होंने अपने एक्स-रिलेशनशिप पर बात की है।
  • एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के बारे में कई और खुलासे किए हैं।

Priyanka Chopra on shah rukh khan and shahid kapoor: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बीते काफी समय से अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं, एक्ट्रेस ने हाल ही में बॉलीवुड पर कई सनसनीखेज बयान दिए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है, प्रियंका ने हाल ही में खुलासा किया था कि बॉलीवुड में चलने वाली गंदी राजनीति के चलते ही वह हॉलीवुड में अपना करियर दोबारा शुरू करने पर मजबूर हुई थीं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की बुली गैंग के बारे में भी खुलासा किया था। जिसके बाद अब एक्ट्रेस का एक नया इंटरव्यू सुर्खियों में आ गया है। जहां एक्ट्रेस अपने एक्स रिलेशनशिप और करीना कपूर खान को लेकर बात करती नजर आ रही हैं।

priyanka chopra ex relationships

priyanka chopra ex relationships

‘मेरे मना करने से झूठ नहीं हो जाएगा’

हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने रिलेशनशिप को लेकर भी बात करती नजर आ रही है। बॉलीवुड के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री के अंदर मेरा कोई दोस्त नहीं रहा है, इसी वजह से मैं इन बड़े ग्रुप्स से दूर रहती थी।’ इसके साथ ही जब प्रियंका ने पूछा गया कि उन्होंने शाहिद कपूर और शाहरुख खान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी मना क्यों नहीं किया है, तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘मेरे मना करने से अफवाहें झूठी तो नहीं हो जाएंगी।’

End of Feed