Priyanka Chopra ने पहली बार सुनाई Malti Marie की आवाज, नन्ही सी बच्ची ने फर-फर अंग्रेजी में की बात

Priyanka Chopra-Malti Marie: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं, जिसमें वह हाइक पर गई हैं। साथ ही वीडियो में बेटी मालती की पहली बार आवाज सुनने को मिली।

Priyanka Chopra-Malti Marie: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कई समय से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने से दुरी बना ली है। इस समय वह अपने करियर और परिवार संग समय बिता रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और बेटी मालती की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं, जिसमें बेटी की आवाज सुनाई दे रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए खूबसूरत पोस्ट।

Priyanka Chopra-Malti Marie Hike

दरअसल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और बेटी मालती जंगल में हाइक के निकले, जिसकी वीडियो और तस्वीरें शेयर की गई। साथ ही मालती वीडियो में अंग्रेजी भाषा में कहती नजर आईं कि हाइक ओके, हेयर वी गो लुक एट दीस। ऐसे बेटी की मीठी आवाज सुन फैंस को काफी अच्छा लगा और पोस्ट पर तारीफें करते हुए जमकर कमेंट किया।

End of Feed