Priyanka Chopra के हाथ लगी Sanjay Leela Bhansali की धांसू एक्शन फिल्म !! टाइटल नहीं हुआ अनाउंस

Priyanka Chopra in Sanjay Leela bhansali's Next: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लेकर खबरें हैं कि उन्होंने जाने-माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की एक नई एक्शन मूवी के लिए हाथ मिला लिया है। लंबे समय बाद प्रियंका हिंदी मूवी में दिखाई देंगी।

Priyanka Chopra in Sanjay Leela bhansali's Next: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन भी किए। प्रियंका चोपड़ा का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद भी आया है। प्रियंका चोपड़ा को लेकर जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक एक्ट्रेस ने अब इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की एक नई एक्शन मूवी साइन की है।

Priyanka Chopra and Sanjay Leela Bhansali

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में संजय लीला भंसाली के साथ एक बड़ी फिल्म को लेकर बातचीत की है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार प्रियंका चोपड़ा भी अपनों नेक्स्ट हिंदी मूवी को लेकर बेहद उताषित हैं और इसीलिए वह इसे जल्द ही फाइनल करना चाहती हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा इस समय कई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रही हैं और उन्होंने कई निर्माताओं से भी मुलाकात की है। सुनने में आ रहा है कि संजय लीला भंसाली और प्रियंका चोपड़ा की नेक्स्ट एक एक्शन मूवी होने वाली है, जो अलग अवधि पर बेस्ड होगी। प्रियंका चोपड़ा को भी यह प्रोजेक्ट काफी पसंद आया है।

End of Feed