प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का लिया इंटरव्यू, मर्दों के बराबर फीस और अबॉर्शन के मुद्दे पर की बातचीत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 08:10 PM IST

priyanka chopra and kamala harris interview: डेमोक्रेटिक नेशनल कमिटी वुमन्‍स लीडरश‍िप फोरम के तहत इस इंटरव्‍यू के दौरान प्रियंका ने अमेरिका में वेतन की समानता और बंदूक पर कानून जैसे कई विषयों पर उपराष्‍ट्रपति से सवाल पूछे।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर देश को गौरवांवित महसूस करवाया है।
  • प्रियंका ने अब अमेरिका की उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस का इंटरव्‍यू किया।
  • इस दौरान प्रियंका ने कमला हैरिस संग एक हेल्थी कॉन्वर्जेशन किया।

Priyanka Chopra and Kamala Harris Interview: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के नाम एक और उपलब्‍ध‍ि जुड़ गई है। ग्लोबल पर्सनालिटी बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर देश को गौरवांवित महसूस करवाया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में व्हाइट हाउस का दौरा किया है और वहां अमेरिका की उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस का इंटरव्‍यू किया। इस दौरान प्रियंका ने कमला हैरिस संग एक हेल्थी कॉन्वर्जेशन किया।

Priyanka Chopra and Kamala harris

Priyanka Chopra and Kamala harris

डेमोक्रेटिक नेशनल कमिटी वुमन्‍स लीडरश‍िप फोरम के तहत इस इंटरव्‍यू के दौरान प्रियंका ने अमेरिका में वेतन की समानता और बंदूक पर कानून जैसे कई विषयों पर उपराष्‍ट्रपति से सवाल पूछे। प्रियंका जब इंटरव्‍यू ले रही थीं, तब निक जोनस वहीं खड़े थे और बेटी मालती का ध्‍यान रख रहे थे। सोशल मीडिया पर लोग इसे भी औरत और मर्द की बराबर की जिम्‍मेदारी से जोड़कर देख रहे हैं। बातचीत के दौरान प्रियंका ने खुलासा किया कि 22 साल के करियर में पहली बार उन्‍हें भी मर्दों के बराबर फीस मिली है। प्रियंका चोपड़ा का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक एक्‍ट्रेस और एक्‍टर को मिलने वाली फीस के अंतर पर बड़ी बहस छ‍िड़ी हुई है।

End of Feed