लव एंड वॉर में हुई प्रियंका चोपड़ा की एंट्री, संजय लीला भंसाली के साथ फिर से मिलाया हाथ!! आइए बताते हैं क्या है सच्चाई

Priyanka Chopra in Love and War: प्रियंका चोपड़ा लव एंड वॉर का हिस्सा है या नहीं इसका सच पता चल गया है। अभिनेत्री और फिल्म से जुड़े खास सूत्र ने खुलासा किया कि संजय लीला भंसाली और प्रियंका के बीच फिल्म को लेकर क्या चल रहा है। आइए बताते हैं

Priyanka Chopra in Love and War: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) जल्द ही हिन्दी सिनेमा में लौटने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) जो पहले फरहान अख्तर( Farhan Akhtar) की फिल्म जी ले जरा में नजर आने वाली थी, अब वह एसएस राजामौली के साथ फिल्म करने वाली है। प्रियंका चोपड़ा लगातार शूट के लिए इंडिया ट्रैवल कर रही है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कुछ दिन पहले राम-लीला फिल्म से अपने सॉन्ग "राम चाहे लीला" की क्लिप शेयर की थी और संजय लीला भंसाली का धन्यवाद किया था। उन्होंने भंसाली के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया था। इसके बाद अटकलें लगनी शुरू हो गई थी कि प्रियंका चोपड़ा लव एंड वॉर में नजर आने वाली है। आइए बताते हैं क्या है इसकी सच्चाई

Priyanka Chopra in Love and War

Image Source: Wikipedia/ imdb

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) ने पिछले हफ्ते एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा था। "जब संजय सर मेरे पास इस गाने के साथ आए, तो यह एक मुश्किल फैसला था, लेकिन एक फ़िल्म निर्माता के रूप में उन्होंने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। संजय सर के मार्गदर्शन में, रवि वर्मन की सिनेमैटोग्राफी चमक उठी और विष्णु देव की कोरियोग्राफी जादुई थी।" जैसे ही ये पोस्ट सामने आई बात फैली की प्रियंका फिर से संजय लीला भंसाली ( Sanjay Leela Bhansali) के साथ काम कर रही है।

End of Feed