Priyadarshan on Bhagam Bhag 2-Hera Pheri 3: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन (Priyadarshan) इन दिनों अपनी फिल्मों और बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'हैवान' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसी बीच उनकी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'भागम भाग' के सीक्वल की घोषणा के बाद भी दर्शक उत्सुक नजर आए। साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और गोविंदा ने अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। प्रियदर्शन ने यह क्लियर कर दिया है कि वो 'भागम भाग 2' को डायरेक्ट नहीं करेंगे। उन्होंने 'हेरा फेरी 3' को लेकर भी बड़ा अपडेट साझा किया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Eetha Movie: श्रद्धा कपूर की फिल्म में Mohd Zeeshan Ayyub का होगा धांसू रोल, बोले, 'आजकल ऐसी कहानियों...')
'भागम भाग 2'-'हेरा फेरी 3' पर प्रियदर्शन ने दिया रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)
'भागम भाग 2' का निर्देशन क्यों नहीं करेंगे प्रियदर्शन?
प्रियदर्शन का मानना है कि किसी भी आइकॉनिक फिल्म का सीक्वल तभी बनाया जाना चाहिए जब उसकी कहानी पहले से बेहतर हो। उनके अनुसार सिर्फ पहली फिल्म की लोकप्रियता का फायदा उठाने के लिए उसका सीक्वल बनाना सही नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए Terminator फ्रेंचाइजी का जिक्र किया, जिसमें उनके मुताबिक दूसरा भाग पहली फिल्म से बेहतर था। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: King Teaser: इस दिन रिलीज होगा Shah Rukh Khan स्टारर का टीजर, फैन्स को मिलेगा सरप्राइज)
'हेरा फेरी 3' को लेकर कही ये बात
प्रियदर्शन से जब पूछा गया कि क्या 'भागम भाग 2' से दूरी बनाने की वजह वही है, जिसके चलते उन्होंने 'हेरा फेरी 3' से भी खुद को अलग रखा, तो उन्होंने बताया कि इस मामले में कई कारण भी हैं। उन्होंने कहा कि 'हेरा फेरी 3' से जुड़े विवाद और परिस्थितियां काफी उलझी हुई हैं। यह एक बड़ा चैप्टर बनता जा रहा है। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि यह फिल्म कभी बन पाएगी, तो उन्होंने निराशाजनक जवाब दिया। प्रियदर्शन के मुताबिक, उन्हें नहीं लगता कि 'हेरा फेरी 3' कभी बन पाएगी।
