प्रेम चोपड़ा की हुई हार्ट सर्जरी तो दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंचे जितेंद्र, 90 की उम्र में हुई ये गंभीर बीमारी

Prem Chopra Heart Surgery: बॉलीवुड के फेमस ऑनस्क्रीन विलेन रह चुके प्रेम चोपड़ा इन दिनों काफी मुश्किल पलों से गुजरे। अब हाल ही में वेटरेन एक्टर के दामाद शरमन जोशी ने बताया की प्रेम चोपड़ा की ओपन हार्ट सर्जरी हुई। इस दौरान अस्पताल मिलने प्रेम के जिगरी दोस्त जितेंद्र भी मिलने पहुंचे।

Prem Chopra Heart Surgery: बॉलीवुड के वेटरेन एक्टर प्रेम चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते कई दिनों से प्रेम चोपड़ा की तबीयत काफी नासाज चल रही थी जिसके चलते उन्हे अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। अब हाल ही में प्रेम के दामाद बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी ने जानकारी दी की वेटरेन एक्टर की हाल ही में ओपन हार्ट सर्जरी हुई। 90 की उम्र में प्रेम चोपड़ा को एक गंभीर बीमारी हुई है। सिर्फ यही नहीं शरमन ने अस्पताल से कुछ तस्वीरें भी शेयर कि जिसमें प्रेम चोपड़ा से मिलने उनके यार जितेंद्र भी आए थे।

End of Feed