बॉलीवुड

"नंगा, बेशरम आदमी है..." पियूष मिश्रा ने खोले रणबीर कपूर के राज, कपूर लीगेसी पर भी बोली बड़ी बात

भारतीय कलाकार पियूष मिश्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की और कहा कि वो कपूर खानदान की लीगेसी को कंधों पर नहीं ढो रहे हैं। वो इस दौर के सबसे अच्छे कलाकार हैं जो अपना काम एन्जॉय करते हैं और घर चले जाते हैं। पियूष मिश्रा ने जिस अंदाज में रणबीर की तारीफ की है, वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Image

Image Source: Ranbir & Piyush

अभिनेता रणबीर कपूर खुद का पीआर करने में भरोसा नहीं रखते हैं। मीडिया से कम मिलने वाले रणबीर कपूर इस दौर में भी सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। रणबीर कपूर अपने काम में मन लगाते हैं और जब वो खत्म हो जाता है तो परिवार को वक्त देते हैं। रणबीर कपूर भले ही खुद को प्रमोट न करते हो लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि उनका पीआर होता नहीं है। रणबीर कपूर जिन-जिन कलाकारों के साथ काम करते हैं, वो उनके मुरीद हो जाते हैं और यही लोग उनका पीआर करते हैं। अब एक्टर पियूष मिश्रा को ही ले लीजिए, जिन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की है और उन्हें नंगा-बेशरम आदमी तक कह डाला है। (इसे भी पढ़ें- 'Kick*** स्पाई थ्रिलर...' धुरंधर देखकर उछल पड़े रणवीर शौरी, जमकर की तारीफ)

रणबीर नंगा-बेशरम आदमी है

पियूष मिश्रा बीते दिनों एक मीडिया हाउस के इवेंट में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने रणबीर कपूर के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वो बहुत ही दिलचस्प आदमी हैं। पियूष मिश्रा ने कहा, "रणबीर एकदम नंगा और बेशरम आदमी है। वो अपना काम करता है और सेट पर ही लोगों से खूब बातें करता है। उसकी बातें ऐसी होती हैं कि मैं यहां तो बता ही नहीं सकता हूं। बहुत ही दिलदार और बेहतरीन कलाकार है। इस जनरेशन में उससे बेहतर कोई दूसरा कलाकार नहीं है।"

राज कपूर के लुक में नजर आए रणबीर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज राज कपूर के गेटअप में स्पॉट हुए। रणबीर कपूर को इस लुक में देखने के बाद लोग देखते ही रह गए।

कपूर लीगेसी को कंधों पर नहीं ढो रहे रणबीर कपूर

अभिनेता पियूष मिश्रा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "रणबीर बहुत ही उम्दा एक्टर है। वो इस दौर का सबसे बेहतरीन एक्टर है, जो सीन शुरू होते ही कैरेक्टर में घुस जाता है और जब कैमरा ऑफ होता है वो लोगों के साथ मस्ती करने लग जाता है। उसका स्विच ऑन और स्विच ऑफ करने का तरीका कमाल का है, बहुत कम ही एक्टर ऐसा कर पाते हैं। जब वो कैरेक्टर में नहीं होता है तो बहुत मजे करता है। वो कपूर लीगेसी को अपने कंधों पर नहीं ढो रहा है। उसके पिता इतने बड़े कलाकार थे, उसके दादा सिनेमा के जादूगर थे और उसके परदादा भी नामी एक्टर रहे हैं लेकिन वो अपना काम कर रहा है। वो इनका बोझ नहीं ढो रहा है।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article