बॉलीवुड

'मैं 18 घंटे तक काम करती थी'- Deepika Padukone के वर्किंग आवर्स के विवाद पर Preity Zinta ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 3, 2026, 11:21 AM IST

Preity Zinta on Working Hours: बॉलीवुड में काम के घंटों को लेकर छिड़ी बहस के बीच प्रीति जिंटा ने अपना अनुभव शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो कभी 18 घंटे तक काम करती थीं।

Image

प्रीति जिंटा ने किया ये खुलासा (Image Source: AI)

Preity Zinta on Working Hours: बॉलीवुड में इन दिनों काम के घंटों को लेकर खूब चर्चा हो रही है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और फिल्म स्पिरिट (Spirit) से जुड़े विवाद के बाद इंडस्ट्री में इस बात पर बहस तेज हुई कि कलाकारों से शूटिंग के दौरान कितने घंटे काम करवाया जाना चाहिए। इसी बीच अब एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने अपने पुराने दिनों का अनुभव शेयर किया है। प्रीति जिंटा ने कुछ ऐसा बताया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि प्रीति जिंटा ने वर्किंग आवर्स को लेकर क्या बयान दिया है, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:'इतिहास सिखाते हैं...' Kangana Rananut ने Swara Bhaskar को लगाई फटकार

प्रीति जिंटा ने कही ये बात

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह प्रीति जिंटा का अभी हाल ही में दिया गया बयान है। वाइब के ट्रेलर लॉन्च पर वर्किंग आवर्स को लेकर चल रही बहस पर सवाल का जवाब देते हुए प्रीति जिंटा ने मीडिया से कहा, 'हर किसी की अपनी पसंद और तरीका होता है। हर दिन हमारी शूटिंग बहुत लंबी होती थी। तो हर किसी की अपनी पसंद और बेशक मैं 18 घंटे इसलिए काम कर रही थी क्योंकि मैं जल्द से जल्द अपना काम खत्म करके अमेरिका वापस अपने बच्चों के पास जाना चाहती थी।' प्रीति जिंटा ने कहा, 'सेट पर हमेशा सब हंसते-खेलते नहीं रहते। काम पूरा करना होता है। काफी एक्शन था। कई और बातें भी थीं। कभी बारिश हो जाती थी। कभी तबीयत खराब हो जाती थी। तो ये सब ध्यान में रखते हुए। मेरी पूरी सोच ये थी कि ‘मुझे कोई दिक्कत नहीं।’ क्योंकि मैं भारत आ रही हूं। और मैं यहां 30-40 दिनों के लिए हूं।'

क्या है दीपिका पादुकोण से जुड़ा विवाद?

प्रीति जिंटा का ये बयान ऐसे समय आया है, जब बॉलीवुड में काम के तय घंटों को लेकर बहस चल रही है। इस चर्चा को दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की ‘स्पिरिट’ से जुड़े विवाद के बाद काफी हवा मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका फिल्म की शूटिंग के दौरान 8 घंटे की वर्किंग शिफ्ट चाहती थीं। बाद में वो इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गईं। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में यह सवाल उठने लगा कि क्या कलाकारों के लिए शूटिंग के घंटे तय होने चाहिए और क्या लंबे वर्किंग आवर्स को कम किया जाना चाहिए।
Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article