पत्नी प्रकाश कौर के कहने पर हुई धर्मेंद्र की अस्पताल से छुट्टी, रोती हुई मां की बात नहीं टाल पाए सनी-बॉबी

Dharmendra Latest News: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को उनका परिवार 12 नवम्बर की सुबह घर पर ले आया। अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र का इलाज लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में हो रहा था लेकिन ऐसा क्या हुआ कि वो अचाक घर लौट आए? आइए आपको बताते हैं कि वो कौन था, जिसके कहने पर सनी-बॉबी अपने पिता धर्मेंद्र की अस्पताल से छुट्टी करा लाए और अब उनका घर पर ही इलाज हो रहा है...

Dharmendra Latest News: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के हीमैन धर्मेंद्र की तबीयत पिछले 3-4 दिनों से मीडिया में छायी हुई है। देओल परिवार उन्हें अचानक लेकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचा, जिसके बाद से ही चारों ओर धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर बातें होने लगीं। एक वक्त तो ऐसा भी आ गया जब सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु की अफवाह ने लाखों लोगों का दिल तोड़ दिया लेकिन तभी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी हेमा मालिनी ने सफाई जारी की और ऐसी खबरों को फैलाने वालों को फटकार लगाई। मृत्यु की अफवाह से देओल परिवार इतना परेशान हो गया कि ये फैसला लिया गया कि धर्मेंद्र का आगे का इलाज घर पर ही कराया जाए क्योंकि अस्पताल में रहने की वजह से काफी सारी अफवाहें उड़ रही हैं। (इसे भी पढ़ें: 'बच्चों की रातों की नींद उड़ गई...' अस्पताल से लौटे धर्मेंद्र, हेमा मालिनी ने ली चैन की सांस)

Dharmendra

जब तक देओल परिवार ने धर्मेंद्र को घर पर लाने का फैसला लिया, तब तक उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार भी होने लगा था। धर्मेंद्र की ठीक रिकवरी देखकर डॉक्टर्स ने देओल परिवार के फैसले को हरी झंडी दे दी। सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और अभय देओल 12 नवम्बर की सुबह-सुबह धर्मेंद्र को अस्पताल से घर ले आए। अब धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही चलेगा और डॉक्टर्स लगातार उनकी तबीयत का ख्याल रखेंगे ताकि वो जल्द ठीक हो पाएं।

धर्मेंद्र के घर आने से फैंस और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है लेकिन ये सवाल भी हर कोई पूछ रहा है कि ये फैसला किसने लिया था कि हीमैन को अस्पताल से घर लेकर आया जाए? मीडिया में फैल रही खबरों की मानें तो धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर ने सनी देओल और बॉबी देओल से ये कहा था कि वो पिता धर्मेंद्र को घर ले आएं क्योंकि दवा के साथ-साथ अपनों का प्यार भी धर्मेंद्र के लिए जरूरी है।

End of Feed