बॉलीवुड

SCOOP: 'मस्ती 4' में अजय देवगन का होगा धांसू कैमिया, 21 सालों बाद फ्रेंचाइजी में हुई तगड़ी वापसी

Ajay Devgn have Cameo in Mastiii 4: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक आफताब शिवदासानी, रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय की कॉमेडी फिल्म 'मस्ती 4' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस मूवी में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) का धांसू कैमियो होगा।

Image

Pic Credit: IMDb

Ajay Devgn have Cameo in Mastiii 4: बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी, रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय के बार कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'मस्ती 4' के साथ वापसी कर रहे हैं। इस मूवी का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही मेकर्स द्वारा रिलीज किया गया है, जिसे मिला-जुला रिस्पांस मिला है। काफी दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थी कि 'मस्ती 4' (Mastiii 4) में जेनेलिया देशमुख का शानदार कैमियो होगा। वहीं दूसरी ओर 'मस्ती 4' से जुड़ी अब जो ताजा जानकारी मिली है उसके मुताबिक इस फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) भी स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई देने वाले हैं।

'मस्ती 4' में होगा अजय देवगन का शानदार कैमियो

आफताब शिवदासानी, रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय की कॉमेडी फिल्म 'मस्ती 4' का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी में मेकर्स ने अब अजय देवगन का कैमिया कराने का निर्णय लिया है। दिलचस्प बात यह है कि अजय देवगन ने 'मस्ती' के पहले पार्ट में भी एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। अब 21 सालों के बाद इस फ्रेंचाइजी में उनकी दोबारा वापसी हो रही है। फैन्स भी खुश है कि 'मस्ती 4' में अजय देवगन को वो बड़े परदे पर इस मूवी में देख पाएंगे।

'मस्ती 4' से पहले बाकी तीन पार्ट्स में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी मुख्य भूमिकाओं में रहे हैं। इन तीनों एक्टर्स को 'मस्ती', 'ग्रैंड मस्ती' (2013) और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' (2016) में देखा गया था। 'मस्ती 4' में रूही सिंह, श्रेया शर्मा, एलनाज नौरोजी, नतालिया जानोसजेक, शाद रंधावा और निशांत सिंह मलकानी के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर और नरगिस फाखरी जैसे कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन को आने वाले दिनों में फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में देखा जाएगा। यह फिल्म कल यानी 14 नवंबर को बड़े परदे पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, गौतमी कपोर और आर माधवन जैसे कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article