बॉलीवुड

Dharmendra News: 'बच्चों की रातों की नींद उड़ गई...' अस्पताल से लौटे धर्मेंद्र, हेमा मालिनी ने ली चैन की सांस

Hema Malini on Dharmendra Health Update: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र 12 नवम्बर की सुबह अपने घर लौटे, जिसके बाद फैंस और चाहनेवालों की सांस में सांस आई। धर्मेंद्र का इलाज जब अस्पताल में चल रहा था तब परिवारवाले काफी परेशान थे। हेमा मालिनी ने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि धरम जी की तबीयत जब खराब थी तब परिवार के बच्चे काफी परेशान थे।

Hema Malini on Dharmendra

Hema Malini on Dharmendra Health Update: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के हीमैन धर्मेंद्र 12 नवम्बर की सुबह इलाज कराकर अपने घर पहुंचे। अचानक धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत ने चारों तरफ हड़कंप मचा दिया था और सभी उनकी लम्बी उम्र की प्रार्थना कर रहे थे। जब धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती थे तब उनके बच्चे काफी परेशान थे और अस्पताल-घर के बीच लगातार दौड़ते दिखाई दे रहे थे। सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल, अभय देओल समेत धर्मेंद्र के नाती कभी की तस्वीरें इंटरनेट पर आईं, जिन्हें देखने के बाद फैंस की आंखें भी नम हो गई।

धर्मेंद्र के घर लौटने के बाद देओल परिवार चैन की सांस ले पाया है और दोबारा सामान्य जिंदगी में लौटने की कोशिश कर रहा है लेकिन ये इतना आसान नहीं होगा। अस्पताल से धर लौटने के बाद धर्मेंद्र डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की हेल्थ का ताजा अपडेट दिया है और बताया है कि जब हीमैन का इलाज चल रहा था तब घरवालों की हालत कैसी थी।

हेमा मालिनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, "बीते कुछ दिन हमारे परिवार के लिए बहुत ही मुश्किल थे। धरम जी की सेहम की वजह से हम सभी परेशान हैं। बच्चों की तो रातों की नींद ही उड़ी हुई है। ऐसे मुश्किल समय में मेरे पास कमजोर पड़ने का कोई चांस नहीं है क्योंकि मेरे ऊपर बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं। हम सभी थोड़े खुश हैं कि वो इलाज के बाद घर लौट आए हैं। उनके घर लौट आने से हम सभी ने राहत की सांस ली है। घर पर ही उनका इलाज हो रहा है और वो उन लोगों के बीच में हैं, जिन्हें वो प्यार करते हैं। हम सभी कोशिश कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं बाकी सब ऊपर वाले के हाथों में है। मैं यही कहूंगी कि धरम जी के लिए सभी प्रार्थना करें।"

लेटेस्ट न्यूज

Rahul Sharma
Rahul Sharma Author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article