बॉलीवुड

रणबीर कपूर ने रीविल किया अपना फेक इंस्टाग्राम अकाउंट, राहा बेबी के साथ पोस्ट कर रखी है प्यारी सी रील

Ranbir Kapoor Secret Instagram Account: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में खुलासा कर दिया है। एक इवेंट में उन्होंने अपने प्राइवेट अकाउंट के बारे में बात की। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं रणबीर ने अपने अकाउंट के बारे में क्या कहा।

Image

pic credit- instagram

Ranbir Kapoor Secret Instagram Account: बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर से अक्सर लोग उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में पूछते हैं। लोगों का ये मानना है कि रणबीर कपूर कोई सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट यूज करते हैं। इस बीच रणबीर कपूर ने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस पर...

रणबीर कपूर ने कह दी बड़ी बात

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने आखिरकार अपने सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनका एक फिनस्टा (फेक इंस्टा) अकाउंट है, जिससे वो दूसरों को फॉलो करते हैं, लेकिन खुद लाइमलाइट में नहीं आना चाहते।दुबई में एक इवेंट में रणबीर और आलिया भट्ट साथ गए थे। वहां स्टेज पर सवाल-जवाब हो रहा था। रणबीर ने साफ कहा, 'मैं ऑफिशियली इंस्टाग्राम पर नहीं हूं। मेरा एक फिनस्टा अकाउंट है। दुनिया में बहुत सारे अच्छे और इंस्पायर करने वाले लोग हैं, मैं उन्हें फॉलो करना चाहता हूं। लेकिन एक्टर होने की वजह से अगर ऑफिशियल अकाउंट बनाऊंगा तो मुझे खुद को दुनिया के सामने दिखाने की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। मुझे वो पसंद नहीं।' रणबीर ने आगे बताया कि उनके फिनस्टा अकाउंट पर कोई फॉलोअर नहीं है। उन्होंने अपनी बेटी राहा के साथ एक रील भी बनाई थी, लेकिन वो सिर्फ खुद ही देखते हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर आखिरी दफा फिल्म एनिमल में नजर आई थी। इस मूवी को लोगों ने काफी प्यार दिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो गई थी। बता दें कि रणबीर कपूर की एक से एक फिल्में पाइपलाइन में है। बताते चलें कि रणबीर कपूर की फिल्म लव एंड वॉर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी में रणबीर कपूर के साथ विक्की कौशल और आलिया भट्ट नजर आएंगी। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और यह दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article