Prabhas Film Adipurush Poster: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की हिंदी बेल्ट में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्टर को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। प्रभास अपना 44 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुपरस्टार के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने प्रभास की फिल्मों का नया पोस्ट शेयर किया है। प्रभास के फैंस के लिए इससे अच्छी ट्रीट क्या हो सकती हैं। आदिपुरुष के मेकर्स ने प्रभास का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में प्रभास श्री राम के लुक में बेहद मनमोहक लग रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ कृति सेनन और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं।
prabhas
प्रभास की फिल्म आदिपुरुष लगातार सुर्खियों में है। इस फिल्म में प्रभास श्री राम के किरदार में है। उनका नया लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। पोस्टर में प्रभास हाथों में धनुष- तीर लिए जंग के मैदान में खड़े नजर आ रहे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में उनकी सेना नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम। ये फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है।
आदिपुरुष का नया पोस्ट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
प्रभास का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मैं आदिपुरुष का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। दूसरे यूजर ने उनके जन्मदिन विश किया। आदिपुरुष के वीएफएक्स और रावण के लुक से यूजर्स काफी नाराज थे। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का मिला -जुला रिस्पॉन्स मिला था। आदिपुरुष के अलावा प्रोजेक्ट K के मेकर्स ने भी एक पोस्टर शेयर किया है।
प्रोजेक्ट K के मकेर्स ने शेयर किया नया पोस्टर
Here's wishing our Darling #Prabhas a Super Happy Birthday.#ProjectK #HappyBirthdayPrabhas t.co/DwqMXNXHTO
— ANI (@ANI) Oct 23, 2022
पोस्टर में एक रोबोट का हाथ नजर आ रहा है। इस पोस्टर पर लिखा है हीरो का जन्म नहीं होता है वो बनते हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए विजयवंती मूवीज ने लिखा कि डार्लिंग प्रभास को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। प्रभास के पास आदिपुरुष, प्रोजेक्ट k के अलावा सालार भी हैं। सालार में प्रभास के साथ श्रुति हासन लीड रोल में हैं। ये एक एक्शन -थ्रिलर फिल्म है।
