Salman Khan and Pooja Hegde Relationship: सलमान खान और पूजा हेगड़े की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hedge) साउथ में नाम कमाने के बाद अब सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (kisi ka bhai kisi Ki jaan) के साथ बॉलीवुड फिल्मों में दोबारा एंट्री मार रही हैं। सलमान और पूजा हेगड़े की ऑनस्क्रीन जोड़ी देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान और पूजा हेगड़े रिलेशनशिप में हैं, फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस पूजा ने सलमान खान के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। पूजा हेगड़े ने न सिर्फ सलमाम संग रिलेशनशिप की खबरों को झूठा बताया है बल्कि एक्ट्रेस ने बताया कि वह सिंगल हैं और रिलेशनशिप में नहीं आना चाहतीं।
salman khan and pooja hegde relationship
'मैं सिंगल हूं'
सलमान खान संग रिलेशनशिप की खबरों पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने एक ऑनलाइन पोर्टल को बताया, 'अब क्या ही बोलूं मैं? मैं अपने बारे में ये बातें पढ़ती रहती हूं। मैं सिंगल हूं। मुझे अकेले रहना पसंद है। मैं सच में अभी अपने करियर पर ध्यान दे रही हूं। मैं एक शहर से दूसरे शहर जाती रहती हूं, अभी यही मेरा फोकस है। मैं अब बैठकर इन अफवाहों पर ध्यान भी नहीं दे सकती क्योंकि अब मैं क्या करूं?' पूजा हेगड़े का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस का मानना है कि पूजा हेगड़े और सलमान खान ऑनस्क्रीन अच्छे लग सकते हैं, पर रियल लाइफ में दोनों के बीच कुछ नहीं चल रहा है।
'किसी का भाई किसी की जान' में खूब जमेगी जोड़ी
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और पूजा हेगड़े पहली बार किसी का भाई किसी की जान में एक साथ नजर आने वाला हैं। 10 अप्रैल 2023 को फिल्म की ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अब 21 अप्रैल को ईद के दिन मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
